दौराला - शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के रामलीला मैदान पर आयोजित राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में बुधवार को लक्ष्मण व मेघनाद के बीच युद्ध और मेघनाद वध का कलाकारों ने मंचन किया। अतिथि पूर्व भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम, मटौर गांव के प्रधान शिवकुमार चौहान, हरेंद्र चौधरी, धीरेंद्र सोम, अनुज चौहान ने संयुक्त रूप से भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। मेघनाद और लक्ष्मण में भयंकर युद्ध होता है, जिसमें मेघनाद का लक्ष्मण वध कर देते हैं। मेघनाद के वध की जानकारी मिलते ही रावण चिंतित हो जाता है। लंका शोक में डूब जाती है। इस मौके वीरेंद्र, हरपाल चौहान, दीपक चौहान, मोहन चौहान, सुरेंद्र चौहान, ओमपाल, सचिन, अमित, अतुल, दीपक, अंकित, पुरुषोत्तम, सचिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।