फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिठानी चौकी के पास ट्रांसपोर्टर के घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठानी चौकी के पास ट्रांसपोर्टर के घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। रिठानी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही शताब्दीनगर सेक्टर एक में सोमवार दोपहर ट्रांसपोर्टर मनोज चौधरी के घर में नकदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी की गई। वारदात के समय ट्रांसपोेर्टर की पत्नी पूनम जेठानी के पास अहोई अष्टमी पूजन के लिए बायना देने गई हुई थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार चोर आए और महज 10 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक फुटेज में सफेद रंग की स्कूटी पर दो लोग दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। पुलिस बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
शताब्दीनगर सेक्टर एक के पॉकेट डी में ट्रांसपोर्टर मनोज चौधरी का आवास है। सोमवार दोपहर उनकी पत्नी पूनम पास में ही जेठानी के यहां बायना देने गई थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो चोरों ने मुख्य द्वार का तोड़कर अंदर सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवरात और सात हजार की नकदी चोरी कर ली। जब तक पूनम घर पर लौटी तब तक चोर घटना को अंजाम दे चुके थे। वारदात का पता लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। यहां कॉलोनी के लोगों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चोर-लुटेरे घूम रहे, पुलिस बेखबर
- इस वारदात से गुस्साए क्षेत्र के लोगाें ने कहा कि यहां चोर-लुटेरे और असामाजिक तत्व घूमते हैं, लेकिन पुलिस को खबर ही नहीं है। पिछले दो महीने में ही ऐसी 20 घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकतर घटनाओं का खुलासा ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि चौकी पर तैनात पुलिस ने नियमित गश्त नहीं की और घटना का जल्द खुलासा न किया गया तो एसएसपी सहित अन्य आला अफसरों से कार्रवाई की गुहार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें