फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी शराब की दुकानों की दीवार काट कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। चोरों ने क्षेत्र के गांव कैली स्थित रोड किनारे देसी शराब व अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकानों की दीवार काट ली। यहां से चोरों ने लाखों रुपए की नगदी व शराब चोरी कर ली। मेरठ के जागृति विहार निवासी मुकेश त्यागी के अनुसार उसकी गांव कैली स्थित बैंक के समीप देसी शराब की सरकारी दुकान है। उसी के बराबर में मेरठ निवासी की अंग्रेजी शराब व बियर की सरकारी दुकान है। चोरों ने मंगलवार रात सीढ़ी लगाकर शटर के ऊपर से दोनों दुकानों की दीवार काट ली तथा देसी शराब की दुकान से बिक्री की 40 हजार की नकदी व दो पेटी शराब व अंग्रेजी शराब की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में दुकान स्वामियों ने थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें