फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में व्यापारी के मकान से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में व्यापारी के मकान से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के खजूरी दरवाजा में दिनदहाडे़ बदमाशों ने बंद पड़े व्यापारी के मकान से लाखों रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
व्यापारी पंकज वर्मा की मेरठ रोड पर जिला सहकारी बैंक के समीप इनवर्टर की दुकान है। वह मोहल्ला खजूरी दरवाजा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। व्यापारी ने थाने के समीप राधा गार्डन में अपना मकान बनाया है। शुक्रवार को वह किराये के मकान में ताला लगाकर पत्नी सावित्री, माता मन्नो देवी, बेटे कार्तिक व चिराग के साथ नवनिर्मित मकान में हवन कराने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बदमाशों ने बंद पडे़ मकान के मैन गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे तीन तौला सोने का सेट, पांच सोने की अंगुठी, दो तोले का मंगल सूत्र दो सोने के ओम व ढाई लाख रुपये का नकद चोरी कर लिए। हवन कराने के बाद व्यापारी परिजनों संग घर पहुंचा तो मैन गेट का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। घर में सारा समान बिखरा पड़ा मिला। व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व्यापारी से जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी ने मामले की तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें