फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: नलकूप के हौज में तैरता मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

Sat, 11 Oct 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली के बाबरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नलकूप के हौज में एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक शुक्रवार सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में नलकूप के हौज में मजदूर सोनू (35) का शव तैरता मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गांव भिक्का माजरा निवासी सोनू पुत्र रुल्हा के रूप में हुई। बताया गया कि सोनू शुक्रवार सुबह घर से निकला था लेकिन रात तक घर नहीं लौटा।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें