मोदीपुरम- मोबाइल चोरी करने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो के मकान नंबर आर-37 में शिक्षक प्रवीण नागर के घर पर कार्य कर रहे देदवा गांव निवासी कालीचरण का मंगलवार को मोबाइल चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पल्हैड़ा गांव निवासी एक युवक मोबाइल ले जाते हुए दिखाई दिया। कालीचरण ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को पकड़कर मोबाइल बरामद किया जाएगा। संवाद