शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय मजदूर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले पिता-पुत्र खेत पर काम कराने के लिए ले गए थे, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं आए। मजदूर का पता न चलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी शुभम ने आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया 13 नवंबर को सुबह आठ बजे बाल सिंह व उसका पुत्र रवि उसके पिता सुदेश को खेत पर काम करने के लिए बुलाने आए और घर से अपने साथ ले गए। देर शाम तक उसके पिता जब घर नहीं आए तो उन्होंने उनकी तलाश की, लेकिन उनके पिता का कहीं पता नहीं चल सका। बाल सिंह के घर गए तो उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया। संवाद