संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। सीओ दौराला प्रकाश ने बताया कि पावली खास गांव में प्रवीण कुमार का मकान बन रहा है। शुक्रवार सुबह फरीद अपने चाचा के साथ मजदूरी के लिए मकान पर पहुंचा। दोपहर के समय फरीद नीचे से रेत भरकर ऊपर छत पर पहुंचा। इसी बीच फरीद छज्जे के पास निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही तेज आवाज के साथ फरीद छत पर गिर गया। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी आ गए। भारतीय किसान यूनियन तोमर के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजी खान भी घटनास्थल पर आ गए। जिलाध्यक्ष ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत किया। सीओ दौराला का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।