फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में पत्थर की सिल्ली गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा के बुंदापुरी निवासी अफजाल (28) की सोमवार को सिर पर पत्थर की सिल्ली गिरने से मौत हो गई। अफजाल मजदूरी कर पत्नी शाईस्ता, बेटी सराह, अदीबा, रूही और बेटा सरहान का पालन पोषण करता था। वह मजूदरी करने के लिए गांव के युवक के पत्थर के गोदाम पर पहुंचा। जहां शाम को वह पत्थर की सिल्ली निकाल रहा था। तभी अचानक सिल्ली उसके उपर गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन मेरठ निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां उसने दम तोड़ दिया। अफजाल की मौत की जानकारी मिलते ही उसका परिवार सदमे में आ गया। इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें