फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी में रविवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी ने शव लटके देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी निवासी देवेंद्र (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घर में पत्नी ममता व चार बेटे व एक बेटी है। रविवार को परिवार के सभी लाेग एक कमरे में बैठे हुए थे जबकि, देवेंद्र दूसरे कमरे में था। पड़ाेसी ने देवेंद्र के शव को लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। बेटे सनी ने पिता का शव लटका देखा तो चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। देवेंद्र शराब के नशे में था। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पत्नी ममता व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी ममता ने बताया कि परिवार में कोई विवाद भी नहीं हुआ। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें