लापता युवती मिली, केस दर्ज
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती मंगलवार की रात किसी काम से दुकान पर गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने युवती की तलाश की। अगले दिन बुधवार को कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने अब्दुल्लापुर स्थित सौरभ पुत्र कुंवर पाल के मकान से युवती को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे दोनों पक्षों के परिजनों ने आपसी समझौता करते हुए कानूनी कार्यवाही से मना कर दिया। दोनों पक्षों के आपसी समझौते के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ब्यूरो