फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय महासचिव बने कुलवंत सोलंकी

विज्ञापन
सरधना। कुलवंत सोलंकी।
विज्ञापन
सरूरपुर। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन विस्तार के तहत किसान प्रकोष्ठ में कुलवंत सोलंकी को क्षेत्रीय महासचिव नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची में उन्हें शामिल करते हुए छपरौली और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कुलवंत सोलंकी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ किसान प्रकोष्ठ को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कुलवंत सोलंकी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों के हितों के लिए काम करने के साथ दोनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें