फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुलदीप प्रजापति बने प्रजापति महासभा के प्रदेश सचिव

विज्ञापन
कुलदीप प्रजापति, प्रजापति महासभा के प्रदेश सचिव मनोनीत। (स्त्रोत स्वयं) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों और संगठन के प्रति लगातार सक्रियता को देखते हुए मवाना निवासी कुलदीप प्रजापति को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति और प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति की सहमति से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि कुलदीप प्रजापति ने समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलदीप प्रजापति ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज को एकजुट करने, युवाओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें