फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास भवन पहुंचे क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद - फोटो : mrt
विज्ञापन
मेरठ। क्षत्रिय समाज और किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विकास भवन में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीडीओ को एक ज्ञापन देकर सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे से जातिसूचक शब्द हटाए जाने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को दिए ज्ञापन में कहा कि गंगोल मार्ग पर सत्ताधारी पार्टी के मंत्री के द्वारा सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगवाया गया है। उस बोर्ड पर सम्राट मिहिर भोज के नाम से पहले जातिसूचक शब्द लिखा है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले में जल्द से जल्द कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में राहुल मुल्हैड़ा, मदनपाल सिंह, राजीव कुमार, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें