फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोली लगने से घायल कृष्णा की हालत में सुधार, परिजन घर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दुल्हैड़ा में गोवर्धन पूजा के दौरान प्रापर्टी डीलर पवन कुमार के नौ साल के बेटे कृष्णा को बृहस्पतिवार शाम गोली लगी थी। कृष्णा की हालत में अब सुधार है। वहीं, परिवार के लोग घर से फरार हो गए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूजा के समय बच्चे को गोली कैसे लगी, ये बात बताने से परिवार के लोग बच रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस खुद मुकदमा दर्ज करेगी। शुक्रवार को भी पल्लवपुरम थाना पुलिस ने कृष्णा के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन परिजन घर पर नहीं हैं। किस असलहे से गोली चली है, इसकी भी जांच चल रही है। कृष्णा की अस्पताल से छुट्टी हो गई और वह अपने घर पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें