फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृष्णा सैनी के दो गोल से एसडी सदर टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में शनिवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज की टीम ने कृष्णा सैनी के दो गोलों की मदद से सिवाया गांव टीम को लीग मैच में हराकर जीत दर्ज की। हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पहले हाफ समय तक दोनों टीमें बराबरी पर खेल रही थी। दूसरे हाफ में सनातन धर्म के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और मैच के 22वें मिनट व 27वें मिनट में कृष्णा सैनी ने दो गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। आखिर में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। पराजित टीम की ओर से कोई कॉल नहीं हो सका। मैच के निर्णायक अर्पित शर्मा और कौशल चौधरी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें