मेरठ..कंवलजीत..खैर नगर मे पतंगो की दुकानो पर चाईचिज मांझे की चैकिंग करती पुलिस...संवाद
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने चीनी मांझा बेचने वाले गंगा एंकलेव गंगानगर निवासी सौरभ ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच चरखी मांझा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चीनी मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसकी चपेट से आने से लोगों की मौत तक हो जाती है। पशुओं और पक्षियों को भी यह नुकसान पहुंचा रहा है।सूचना मिली थी कि सराय जीना ढलाव के पास गत्ते की पेटी में चीनी मांझा बेचा जा रहा था। इसी सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से चीनी मांझा बेच रहा है। दिल्ली से वह मांझा मंगाकर मेरठ में सप्लाई करने का काम कर रहा था। संवाद