मेरठ। शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में रविवार को पूजन प्रक्षाल शिविर में 80 से अधिक बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। संयोजक सौरभ जैन सराफ ने पंच परमेष्ठी के बारे में बताया। देवेंद्र, विनोद, अतुल जैन ने प्रक्षाल की क्रियाएं संपन्न कराईं। इस अवसर पर सम्यक, राहुल, गौरव, वैभव जैन ने पूजन विधि कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य अखिल जैन कमला नगर परिवार को मिला। लकी ड्रा विजेता आगम जैन और आयुषी जैन ने पुरस्कृत किया गया। अगला शिविर 30 नवंबर को होगा। ब्यूरो