फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतिभागियों को किट का वितरण किया

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में मिली किट के साथ छात्र छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित हेल्थ केयर सेंटर के प्रतिभागियों को समारोह का आयोजन कर किट का वितरण किया गया।अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन केंद्र प्रबंधक अंकुर भाटी ने किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक विनय कुमार व विशिष्ट अतिथि ट्रेनिंग प्रोवाइडर कल्पना रही। प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी है। प्रशिक्षण कोर्स के दौरान छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, बचाव व जानकारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपातकालीन समय में समयबद्ध तरीके से सावधानी बरतते हुए अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं एवं बड़ी दुर्घटना को टाल सकते हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन में विद्यालय प्रशासन पूर्ण तत्परता के साथ सहयोग कर रहा है। प्रधानाचार्य व प्रबंधक, केंद्र प्रबंधक व ट्रेनिंग प्रोवाइडर कल्पना ने सभी छात्र-छात्राओं को किट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें