फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर विधायक शाहिद मंजूर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में किसानों के धरने में नहीं जाने दिया
विज्ञापन

मेरठ। किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। उन्हें बुलंदशहर किसानों के धरने में नहीं जाने दिया गया। सपा विधायक ने बताया कि बुलंदशहर में गांव बाहव के किसान धरने पर बैठे हैं। ये वो किसान हैं जिनकी जमीन गंगा एक्सप्रेस वे के अधिग्रहण में आ रही हैं। जमीनों का सही दाम न मिलने से परेशान किसान यहां धरनारत हैं। वह अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कुछ नेताओं से कहा कि हम लोग उन किसानों के पास जाकर उनकी परेशानी को साझा करें। इसी के नाते विधायक को भी किसानों से मिलने बुलंदशहर जाना है। लेकिन उन्हें घर में कैद कर दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पुलिस परेशान लोगों से मिलने के लिए भी नहीं जाने दे रही है। यह गलत है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें