फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन बनाएगा वार्ड समितियां : विजय राघव

विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन की बैठक में शामिल पदाधिकारी फोटो स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
मेरठ। किसान मजदूर संगठन की बैठक बुधवार को वार्ड 60 फूल बाग कॉलोनी में पंकज रस्तोगी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि अब गांव के साथ साथ शहर में भी किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। शहर के सभी 90 वार्ड में वार्ड समितियां बनाई जाएगी। लक्ष्य निर्धारित किया गया कि 2026 दिसंबर तक महानगर के सभी 90 वार्ड में किसान मजदूर संगठन के वार्ड समितियां गठित की जाएगी। किसानों के साथ-साथ छोटे व्यापारी की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर महानगर विस्तार के तहत पंकज रस्तोगी को उपसचिव महानगर, मुकेश पुंडीर को उपाध्यक्ष महानगर मेरठ नियुक्त किया गया। इस मौके पर अंशुल तोमर, अनिल तोमर, संजय तोमर, चंदन सिंह पटवाल, विनोद परमार, प्रवीण आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें