मवाना। बैलून की रंगीन मस्ती और स्वादिष्ट मैगी पार्टी ने समर कैंप के तीसरे दिन को यादगार बनाया। छात्रों ने पार्टी का जमकर लुत्फ लिया। बाल भारती पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों ने बैलून थीम पर आधारित रंग-बिरंगे और रोमांच से भरपूर खेलों में भाग लेकर उत्साह और आनंद की नई उड़ान भरी। बच्चों ने पूरे जोश और मस्ती के साथ बैलून रेस, बैलून पासिंग, बैलून डांस, बैलून ब्लास्ट और बैलून कैचिंग जैसे मजेदार खेलों में हिस्सा लिया। खेलों की धूम के बाद, छात्रों ने मैगी पार्टी का आनंद लिया। संवाद