चेस प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी का हुआ सम्मान
मेरठ। सीआईएससीई की नेशनल चैस चैंपियनशिप के लिए सोफिया स्कूल की छात्रा ख्याति का चयन हुआ है। ख्याति ने 30 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रयागराज में आयोजित स्टेट चैस चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। वहां उन्होंने प्रयागराज, कानपुर, आगरा और गाजियाबाद की टीम को हराकर मैच जीता। इसके चलते उनका चयन सितंबर में आयोजित सीआईएससीई की नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनके चयन पर स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना, अदन मिर्जा, जूली सिंह, मिर्जा शहबाज बेग आदि ने उन्हें बधाई दी।