फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 5100 दीपकों से खो-खो मैदान जगमगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिवाली के मौके पर खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर रामसहाय इंटर कॉलेज के मैदान में 5100 दीपक जलाकर मैदान को रोशन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर दीप जलाए। इस आयोजन के माध्यम से खेलों के प्रति समर्पण, आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मक ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव मनोज कन्नौजिया, रामसहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी, पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विभोर भारद्वाज, अशोक त्रिपाठी, गौरव, प्रदीप गोयल, अनिल आदि ने सभी को खेलों में आगे बढ़ने का संदेश दिया और सभी खिलाड़ियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें