फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिन बंद रहेगा खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-हापुड़ रेल लाइन की मरम्मत के लिए पांच दिनों तक खरखौदा में फाटक संख्या 47/सी बंद रहेगा। इस कारण 15 से 19 अक्तूबर तक मेरठ- हापुड़ मार्ग को जोड़ने वाला खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग भी बंद रहेगा। खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग मेरठ-दिल्ली हाईवे को भी जोड़ता है।
विज्ञापन

बुलंदशहर रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने एसपी यातायात मेरठ को इस संबंध में पत्र भेजा है। बताया कि मेरठ और खरखौदा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल लाइन की मरम्मत की जानी है। इसी कारण फाटक संख्या 47/सी को 15 अक्तूबर की सुबह सात बजे से लेकर 19 अक्तूबर की रात्रि आठ बजे तक बंद रखा जाएगा। उन्होंने एसपी यातायात से इस दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है। एसपी यातायात राघवेेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में आज विचार विमर्श किया जाएगा।
दिल्ली-मेरठ- हरिद्वार नेशनल हाईवे से हापुड़, बुलंदशहर, आगरा, गढ़, मुरादाबाद आदि शहरों को जाने के लिए भारी वाहन खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग से होकर जाते है। पांच दिनों तक लगातार यह मार्ग बंद रहने से यातायात संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में वाहनों को अन्य मार्गो से होकर चक्कर काट कर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें