फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के गीतों से गूंजा खालसा कन्या इंटर काॅलेज

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..खालसा इंटर कॉलेज में कर्तव्ये संस्था की और से शहीदों की याद में हुए कार्यक्रम मे
विज्ञापन
मेरठ। कर्तव्य संस्था की ओर से सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खालसा कन्या इंटर काॅलेज में जश्न-ए आजादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पूरा काॅलेज देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। इस मौके पर गुरुवाणी का पाठी व शबद कीर्तन भी किया गया। यहां कर्तव्य के महासचिव सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कवि डॉ. ईश्वर चंद गंभीर ने भी देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कोई गोली खाया, कोई फांसी पर चढ़ा था। भारत के शहीदों ने इतिहास रचा था। इस मौके पर प्रधानाचार्या सतनाम कौर, प्रबंधक जसबीर सिंह खालसा आदि मौजूद रहे।

मेरठ..कंवलजीत..खालसा इंटर कॉलेज में कर्तव्ये संस्था की और से शहीदों की याद में हुए कार्यक्रम मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें