फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूछताछ के नाम पर चार दिन हिरासत में रखा, प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में चोरी की शिकायत पर ने पकड़ा गया था व्यक्ति
विज्ञापन

पीड़ितों ने की थी महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह से शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। मकान में चोरी की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को चार दिन तक अवैध रूप से थाने में बैठाकर पूछताछ के नाम पर परेशान किया। इसकी शिकायत पीड़ितों ने महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह से की। इसके बाद मामला जानकारी में आने पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया।



बता दें कि नहटौर रोड स्थित मोहल्ला हजरतनगर निवासी सुमन ने आरोप लगाते हुए बताया था कि उसके मकान में किराए पर रहे क्षेत्र के गांव कैमरी निवासी मुकेश ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से पूछताछ के लिए चार दिन से बैठाए व्यक्ति के परिजनों ने महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह से मामले की शिकायत की। इस पर अवनी सिंह ने फोन पर एसपी नीरज कुमार जादौन को सारा प्रकरण समझाया। एसपी ने मामले की जानकारी कर प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार गंगवार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें