मेरठ। शहर में अहोई पर माताओं ने बेटा और बेटियों की मंगलकामना के लिए व्रत रखे। तारे को देखकर अर्घ्य दिया। सास के लिए बायना निकाला और सामूहिक कथा पढ़ी गई। महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जला रहीं। शहर के क्लोज डोर कॉलोनी और मोहल्लों में आयोजन हुए।
मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, गंगानगर, दिल्ली रोड, जागृति विहार, शास्त्रीनगर में विभिन्न स्थानों पर अहोई का पर्व मनाया गया। माताओं ने संतान की लंबी आयु के लिए कामना की। मेवला ट्रांसपोर्टनगर की महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए अहोई माता का व्रत रखा। अहोई माता की कथा सुनी। सभी महिलाओं ने एक साथ मिलकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ममता रानी, शशि शर्मा, मनीषा शर्मा, प्रिया पांडेय, सुरेश चंद्र, मोहित, लवी, ईशु शर्मा, सुमित शर्मा आदि रहे। वहीं, गंगानगर एच ब्लॉक में महिलाओं ने संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। इस अवसर पर नीरू शर्मा, शिक्षा तंवर, सीमा तोमर, कविता पोसवाल, सुनीता चौधरी रहीं।