खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच को पहुंची कायाकल्प की टीम।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को कायाकल्प की टीम ने खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने करीब पांच घंटे तक गहनता से जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि लखनऊ से आई टीम में डॉ. उत्कृष्ट, डॉ. नताशा वालिया व डॉ. सुरेश कुमार रहे। कायाकल्प योजना के तहत सीएचसी पर सफाई, रखरखाव, कूड़ा निस्तारण आदि व्यवस्थाओं में सुधार कराना है। जांच टीम ने सफाई, पार्किंग, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, जल निकासी, लैब शौचालय मरीजों की जांच, दवाओं के रखरखाव, लेेबर रूम आदि की जांच की। जांच के बाद सभी सीएचसी को अंक दिए जाएंगे। 70 से अधिक अंक पाने पर दूसरी टीम उसकी जांच करेगी। अच्छे अंक पाने पर सीएचसी को इनाम दिया जाएगा।