फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कवाल कांड के वादी सलीम का मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल

Tue, 10 Sep 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगे के कवाल कांड में शाहनवाज की हत्या के वादी सलीम के इंतकाल का प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या सात में अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी। पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को कवाल निवासी शाहनवाज का मलिकपुरा निवासी सचिन और गौरव के साथ झगड़ा हुआ था। अपने गांव की तरफ जा रहे सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई। बाद में शाहनवाज की मौत भी हो गई थी। वादी सलीम ने अपने बेटे शाहनवाज की हत्या का मुकदमा दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। अदालत में वादी की गवाही चल रही है। पिछले दिनों सलीम का इंतकाल हो गया था। अभियोजन ने वादी की मृत्यु का प्रमाण पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें