मेरठ। खेल महोत्सव के दौरान दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार की छात्रा काव्या अग्रवाल ने योग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रेडिशनल योगा में स्वर्ण पदक और आर्टिस्टिक योगा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कोच आस्था से प्रशिक्षण लेकर यह उपलब्धि प्राप्त की। उनके पदक प्राप्त करने पर स्कूल में भी उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर उनके पिता विक्रांत ने भी खुशी जताई। संवाद