फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर प्रतियोगिता में काशु प्रथम व आयशा द्वितीय

विज्ञापन
इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर में बुधवार को रक्षाबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राखी प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 12 की छात्रा काशु ने प्रथम स्थान, आयशा ने द्वितीय स्थान और अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मृदुला शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्यार और सुरक्षा के अटूट बंधन के तौर पर देखा जाता है। रक्षाबंधन का धागा समर्पण, विश्वास और स्नेह की एक डोर की तरह है, जो भाई को बहन की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रखती है। संचालन विद्यालय प्रवक्ता वंदना सिंह एवं कार्यक्रम संयोजन मीनू शर्मा ने किया। इस अवसर पर निधि राजवंशी, मीनू शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें