फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंत्योदय क्रिकेट टूर्नामेंट में कासमपुर का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। चाै. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के खेल प्रांगण में आयोजित अंत्योदय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी कासमपुर टीम ने गोविंदपुरी टीम को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। कासमपुर क्रिकेट टीम की जीत में मयंक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 18 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर मुकाबले में रोमांच भर दिया। वहीं बल्लेबाजी में ही नहीं मयंक शर्मा द्वारा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने महत्वपूर्ण दो विकेट अपने नाम किए, जिससे उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान व्यवस्था बनाने में दीपराज त्यागी, संदीप त्यागी, हिमांशु त्यागी, सांवत, आर्यन, अभय, अंकुर, पंकज सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें