फोटो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बुधवार को बड्ढ़ा चैंपियन और एचसीए टाइगर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एचसीए की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता। बड्ढ़ा चैंपियन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसमें वकार ने 35 रन की पारी खेली। गजे ने 29 और जावेद ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपांशु ने दो, शुभम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीए टाइगर की टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शेखर तोमर ने सबसे अधिक 83 रन की पारी खेली। शुभम ने भी 39 रन का योगदान दिया। शेखर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे। संवाद