मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में करन क्रिकेट एकेडमी और एचएम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें करन की टीम ने चार विकेट से मैच जीता। एचएम क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसमें केतन ने 62, वंश ने 25, शिवम ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित ने तीन, वीर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर चार विकेट से मैच जीता। इसमें शाहदीन ने 56, समीर ने 39, इंसाल ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्ष ने दो, निर्वान व तुषार ने दो विकेट लिए। संवाद