भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) में कपिल प्रधान को जिला मंत्री मनोनयन का पत्र सौंपते ह
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) की ओर से संगठन का विस्तार करते हुए गांव नासरपुर निवासी कपिल प्रधान को मेरठ जिले का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष कपिल कुमार प्रधान द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उन्हें तीन वर्ष की अवधि के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन पर गौरव, राजबीर सिंह, रणवीर सिंह, संजीव कुमार, रिंकू, योगेश आदि ने उनको बधाई दी।