मेरठ। बीपी इंटर कॉलेज भराला मेरठ के व्यायाम शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कपिल कांत को 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता मुरादाबाद मंडल के लिए फील्ड अफसर नियुक्त किया गया है। कपिल कांत पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की विद्यालयीय हॉकी टीमों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और कई बार उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को कई पदक दिलाए हैं। कपिल कांत को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फील्ड अफसर के रूप में कार्य करने का भी लंबा अनुभव है। संवाद