मवाना। पिलोना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के संचालक कपिल धामा निवासी ग्राम खालिदपुर ने दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 25 मी. पिस्टल सेंटर फायर स्पर्धा में क्वालीफाई किया। शूटिंग के प्रति उनके समर्पण और बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें इस प्रतियोगिता में सफलता दिलाई। वह अपनी एकेडमी के माध्यम से युवाओं को शूटिंग खेल के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के डायरेक्टर जोगिंदर कुमार धामा और प्रधानाचार्य बाबूराम धामा, शूटिंग कोच दर्शन विकल ने बधाई दी। संवाद