दौराला - चलते फिरते घर में कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों को सम्मानित करते। स्रोत : संवाद
दौराला। मुरादनगर के अनुज उर्फ बिट्टू शनिवार को चलते फिरते घर में अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर दौराला पहुंचे। थाने के सामने उन्हें भाजपा नेताओं और शिविर संचालकों ने सम्मानित किया। बिट्टू के अनुसार इस घर को बनाने में 15 लाख का खर्चा आया था। अपने साथियों अक्षय, अंकुर, विकुल, भूरा चिंदौड़ी, मोहित, रविकांत, ओमकार, अंकित के साथ वह दौराला पहुंचे। रालोद नेता संजय पनवाड़ी, भाजपा नेता शौकेंद्र भारद्वाज, राहुल, पुरषोत्तम उपाध्याय, संजीव, देवेंद्र, प्रवीण, जितेंद्र, राजू, बबलू ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद