जानीखुर्द। श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भोला झाल पर सिंचाई विभाग द्वारा सोमवार को विधिविधान के साथ हवन-यज्ञ हवन कर कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है और सिंचाई विभाग प्रत्येक वर्ष श्रद्धाभाव से इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाता है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रमेश चंद, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, मनमोहन सिंह, विकास कुमार त्यागी, सतेंद्र तोमर, अमित त्यागी, पंकज ठाकुर, दयाल त्यागी तथा अमरीश त्यागी आदि उपस्थित रहे। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।