फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के कांवड़िया की गंगनहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर के किनारे मुंह धाेते समय मेरठ के कांवड़ यात्री गौरव का पैर फिसल गया और वह गंगनहर में गिरने से बह गया। सूचना पर पहुंची बचाव दल की टीम ने रेस्क्यू कर कांवड़ यात्री को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गौरव (20) पुत्र सूरज कुमार निवासी भूमिया का पुल, थाना ब्रह्मपुरी जिला मेरठ अपने भाई और साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकला था। वह मंगलौर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो आराम करने के लिए रुक गए। इस बीच गौरव गंगनहर किनारे मुंह धोने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा।
भाई और साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूबकर लापता हो गया। सूचना पर बचाव राहत दल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें