फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अग्रदूत थे कांशीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांशीराम जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को सीसीएसयू स्थित कांशीराम शोधपीठ के तहत अर्थशास्त्र विभाग में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता विवि क ी प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने की। विशिष्ट अतिथि विवि के कुलानुशासक प्रो. वीरपाल सिंह एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. अशोक चौबे रहे। प्रो. वाई विमला ने कहा कि कांशीराम वर्ग विशेष नहीं बल्कि सर्वसमाज के अग्रदूत थे। उन्होंने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न सफल प्रयोग किए। उन्हें सामाजिक परिवर्तन का दूत कहा जा सकता है। प्रो. वीरपाल सिंह व प्रो. अशोक चौबे ने भी विचार रखे। यहां समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार, कृषि वनस्पति विभाग से प्रो. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मनोविज्ञान विभाग से प्रो. संजय कुमार, मेरठ कॉलेज विधि विभाग से प्रो. कामेश्वर पांडे व स्टाफ मौजूद रहा। संचालन काशीराम शोधपीठ के निदेशक व अर्थशास्त्र विभाग के एचओडी प्रो. दिनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें