फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कथा से पूर्व कलश यात्रा निकली

विज्ञापन
कथा वाचक देवी सत्यार्चा। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। सत्संग भवन कौशिकों वाला में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा शुभारंभ से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सत्संग भवन में राष्ट्रीय कथा वाचक देवी सत्यार्चा द्वारा श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा का आयोजन 30 सितंबर तक होगा। कथा शुभारंभ होने से पूर्व कलश यात्रा प्रीतनगर काॅलोनी से प्रारंभ हुई। इसका पूजन मुख्य यजमान सचिन कौशिक, प्रियंका कौशिक, कार्तिक सक्सेना, पायल सक्सेना, हरिओम शर्मा, दीपा शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन विनोद खटीक ने नारियल फोड़कर किया। कथा वाचक देवी सत्यार्चा रथ पर बैठकर यात्रा के साथ भ्रमण किया। 21 महिलाओं ने कलश उठाए। शोभायात्रा में सीमा अग्रवाल, सावित्री गौतम, सुरभि कौशिक, मानसी कौशिक, अलकनंदा अग्रवाल, ऋतु दुबलिश, सुरभि, पायल सक्सेना, अवनी सिंह, रेखा, सरिता, वंदना, पूनम आदि रही। वहीं व्यवस्था में कैलाश कौशिक, प्रवीण जैन, वीरेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, बिट्टू, अनिल सक्सेना, कार्तिक, योगेश शर्मा, राजू सैनी, अमर रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

कथा वाचक देवी सत्यार्चा। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें