रविवार को अमावस्या पर गांव रिसालू थाना चांदनी बाग पानीपत निवासी 25 वर्षीय महेश व 20 वर्षीय उसका भाई बोधू उर्फ जितेन्द्र तथा पारिवारिक मामा लोकेश यमुना में नहाते समय डूब गए थे। गोताखोरों के साथ ही पीएसी की टीम ने मोटर बोट के सहारे तीनों युवकों की तलाश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर रात में बचाव कार्य बंद कर दिया था।
सोमवार सुबह छह बजे से गोताखोरों ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब नौ बजे यमुना पुल से करीब एक किलोमीटर आगे मामौर के पास महेश व लोकेश के शव बरामद हुए। जबकि बोधू उर्फ जितेन्द्र का सोमवार देर शाम तक भी पता नही चल सका। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।