फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैलाश सत्यार्थी का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी का 72वां जन्मदिन गांव नारंगपुर में करुणा में समाज कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शेरखान मुख्य वक्ता रहे। आयोजन की अगुवाई युवा मंडल अध्यक्ष उस्मान सत्यार्थी व अजय कुमार ने की। वक्ताओं ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल मजदूरी, बाल शोषण, बाल तस्करी और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय की स्थिति में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन या संबंधित विभागों को तुरंत सूचना दी जा सकती है। परियोजना अधिकारी शेरखान ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ रही बाल व महिला उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए बच्चों को सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि दीपा कुमारी, अजय कुमार, आकाश, अक्षय कुमार, उस्मान, शिवम कुमार, रविंद्र कुमार, समसू, प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें