मेरठ। लायंस क्लब मेरठ केसरी द्वारा बुधवार को रामलीला भवन के सामने भोजन वितरित किया गया। यह सेवाकार्य उमेश रस्तोगी और ज्योति रस्तोगी द्वारा किया गया। क्लब के सदस्यों ने राहगीरों को कढ़ी-चावल भोजन के रूप में उपलब्ध कराए। इस कार्य में क्लब अध्यक्ष दिव्यांशु गोयल, सचिव उमेश रस्तोगी, मनोज सक्सेना, अर्चना सक्सेना, प्रियांशी गोयल सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संवाद