फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीबीएसई नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता में कदम पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
सरूरपुर। ट्राफी के साथ कदम पब्लिक स्कूल की टीम। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कदम पब्लिक स्कूल की अंडर-14 बालक वालीबाल टीम ने सीबीएसई नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खिलाड़ियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। विद्यालय की टीम ने गत दिनों हरिद्वार के लक्सर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 वालीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की थी। इसके आधार पर टीम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, संवारां में आयोजित की गई। इसमें देशभर की 60 राष्ट्रीय और 10 अंतरराष्ट्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कदम पब्लिक स्कूल की टीम ने संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल को हराकर तीसरा स्थान पाया। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी शिवम, अंशु, मोक्ष, अपूर्व, देव गोलियान, हर्षित, अक्षित पूनिया, अमोघ, आदित्य, अनंत और क्रिश ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। टीम के मार्गदर्शक गौरव कुमार और मोनू कुमार को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर संजीव चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी और उपप्रधानाचार्य नवजोत सिद्धू ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें