मेरठ। परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी के कबड्डी खिलाड़ी अभिजीत मलिक का चयन खेल कोटे से आयकर विभाग में हुआ है। अभिजीत सात वर्षों से कबड्डी खेल रहे हैं। वह प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर की टीम में खेल चुके हैं। नेशनल में भी कई बार शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस मौके पर कबड्डी एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र कुमार, उनके कोच किरणपाल, गुलवीर सिंह आदि ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद