मेरठ। जिला कबड्डी संघ की ओर से एक सितंबर को दबथुवा इंटर कालेज में जिलास्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल किया जाएगा। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक जिले का होना आवश्यक है। उसकी उम्र 20 वर्ष से कम होनी चाहिए और वजन 75 किलोग्राम तक हो। प्रतियोगिता के लिए दबथुवा इंटर कालेज में ही दो बजे से ट्रायल किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी यहां लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले सकेंगे। सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। संवाद