फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेपी क्रिकेट एकेडमी ने 24 रन से फाइनल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच जेपी क्रिकेट एकेडमी और नीलकंठ के बीच हुआ। इसमें जेपी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24 रन से मैच जीता। जेपी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसमें युवराज ने 21, अश्विन मावी ने 32, चिराग ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में दैविक ने तीन, भव्य, वीर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.3 ओवर में 116 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कान्हा ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। गेंदबाजी में अश्विन ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट युवराज को चुना गया। प्लेयर ऑफ द मैच अश्विन मावी रहे। इस मौके पर सनी भाटी समेत आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें